लाल-काली जैकेट’ से लुटेरों को तलाश रही पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • बाइक सवार दो बदमाशों ने गुरुवार सुबह सब्जी व्यापारियों को लूटा था।
  • सीरियल लूट के दोनों आरोपित दूसरे दिन भी फरार है।
  • सब्जी व्यापारी से लूटा फोन पांच किमी दूर ले जाकर बंद कर लिया।
  • पुलिस अब लाल-काली जैकेट से पांच किमी के दायरे में छानबीन कर रही है।

सीरियल लूट के दोनों आरोपित दूसरे दिन भी फरार है। सब्जी व्यापारी से लूटा फोन पांच किमी दूर ले जाकर बंद कर लिया। पुलिस अब लाल-काली जैकेट से पांच किमी के दायरे में छानबीन कर रही है। आरोपितों के सीसीटीवी फुटेज भी स्पष्ट नहीं मिलें हैं।भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड (प्रतीक्षा ढाबे के पास) बाइक सवार दो बदमाशों ने गुरुवार सुबह सब्जी व्यापारियों को लूटा था। आरोपतों ने मूसाखेड़ी निवासी देवेंद्र पर तो चाकू से हमला किया और पांच हजार रुपये कैश व मोबाइल छीन लिया। देवेंद्र चोइथराम सब्जी मंडी में खरीदारी करने जा रहा था। इसके बाद इसी गैंग ने अरविंद राजपूत (बिचौली मर्दाना) और दिनेश बड़गोले को भी लूटा।

दो अन्य घटना भी हुई थी
दो अन्य के साथ भी घटना हुई, लेकिन पुलिस ने एफआइआर नहीं लिखी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले पता चला आरोपितों में एक ने लाल और दूसरे ने काली जैकेट पहनी थी। आरोपितों ने घटना की शुरुआत पौने छह बजे हुई थी। आरोपित करीब पौन घंटे तक रिंग रोड से राजीव गांधी प्रतिमा तक घूमते रहे। पुलिस ने तकनीकी जांच की तो पता चला आरोपितों ने देवेंद्र से लूटा फोन नेमावर रोड पर जाकर बंद कर लिया था। भंवरकुआं पुलिस पांच किमी के दायरे में में छानबीन कर रही है।

Exit mobile version