लाभार्थी की समृद्धि मोदी की गारंटी अभियान के तहत भाजपा नगर अध्यक्ष ने की लाभार्थियों से योजना को लेकर चर्चा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लाभार्थी की समृद्धि मोदी की गारंटी अभियान के तहत लोकसभा चुनाव में एनडीए के लिए अबकी बार 400 पार के लक्ष्य के साथ लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटों की जीत के लिए बीजेपी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर केंद्र शासन और राज्य शासन की योजनाओं के लाभार्थियों से मिल रहे हैं और उनसे जानकारियां ले रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के इंदौर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे शहर के कमाठीपुरा मैं पहुंचे जहां विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के कई पदाधिकारी उनके साथ देखे गए भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि लाभार्थियों से योजना को लेकर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें राम-राम भी कहा जा रहा है।

Exit mobile version