लसूडिया पुलिस ने चार पहिया वाहन चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों से 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है जो जहरीली होने की संभावना है पकड़े गए आरोपी अवैध शराब तस्करी के लिए वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी वाहन चोरी नकबजनी एनडीपीएस सहित कई अपराध दर्ज है
एडिशनल डीसीपी के मुताबिक फरियादी अजीत कुशवाहा द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका एक लीलैंड कंपनी का लोडिंग वाहन चोरी हुआ है इसी प्रकार कविंद्र कुमार सिंह द्वारा उनकी होंडा सिटी कर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी पुलिस दोनों प्रकरण में मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जिसमें तकरीबन 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे देखे गए वही विजयनगर एसीपी को इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई की चोरी किए गए वाहनों का उपयोग शराब तस्करी में किया जा रहा है और आरोपी अवैध शराब देवास की ओर से लेकर बाईपास होते हुए इंदौर आ रहे हैं सूचना पर थाना प्रभारी और उनके द्वारा गठित टीम द्वारा नाकाबंदी की गई और कार नंबर के आधार पर कार को रोका गया जब कार की तलाशी ली तो उसमें 60 लीटर कच्ची शराब भरी हुई थी जो संभवत जहरीली हो सकती हैवहीं मौके से दो आरोपी धनराज उर्फ कान्हा उर्फ कृष्णा पिता गंगाराम चौधरी निवासी मांगलिया गांव और आदर्श पिता मंगल सिंह परिहार निवासी महादेव सहारा गेट के सामने लसूडिया को पकड़ा पूछताछ करने पर उन्होंने एक लोडिंग वाहन और उक्त कार चोरी करना स्वीकार किया पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी चोरी नकबजनी एनडीपीएस सहित अन्य अपराध इंदौर व खंडवा जिले में दर्ज है
