लसुड़िया पुलिस ने करोडो की धोखाधड़ी करने वाले फरार कुख्यात बदमाश को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर -लसुड़िया पुलिस ने आज करोड़ो की धोखाधड़ी मामले में फरार कुख्यात बदमाश जय भवानी पिता प्रकाश को पकड़ा है । आरोपी ने फर्जी कागजात तैयार कर करोडो की धोखाधड़ी की थी । मामले में लसुड़िया पुलिस ने 12 अगस्त 2023 को आरोपी के खिलाफ धारा 420 ,406 का प्रकरण क्रमांक 1152 दर्ज किया था । आरोपी तभी से फरार था जिसे आज पुलिस ने पकड़ा है खास बात ये है की पुलिस ने मामले में कागजों से छेड़छाड़ करने के मामले में धाराएं भी बढ़ाई है । आरोपी तेल कारोबार की आड़ में पूर्व में भी करोड़ों की धोखाधड़ी कर चुका है जिसमे भंवरकुआं पुलिस ने आरोपी जय भवानी और इसके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण 6 मार्च 2022 को दर्ज किया था तब आरोपियों ने एक अस्पताल संचालक को बड़ा प्लाट दिखाकर 3 करोड़ की धोखाधड़ी की थी । आरोपी के पकड़े जाने पर कई और मामले के पीड़ित जल्द सामने आ सकते है ।

Exit mobile version