लसुड़िया थाना क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी से मारपीट गर्म चिमटे से जलाया पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लसुड़िया क्षेत्र में एक पति द्वारा पत्नी से मारपीट कर गर्म चिमटे से जलाने का मामला सामने आया है । पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच शुरू कर दी है ।

मामला लसुड़िया थाना क्षेत्र का है । यह रहने वाली महिला आरती के साथ उसके ही पति राहुल ने मारपीट कर गर्म चिमटे से जला दिया । घटना करीब पांच दिन पुरानी है महिला को उसका पति बुआ के घर देपालपुर छोड़ आया था । जब महिला ने ये घटना घर वालो को बताई तब इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई । बताया जा रहा है की आरोपी पति राहुल को आरती का अपनी बहन से फोन पर बात करना पसंद नहीं था ।

Exit mobile version