लसुड़िया थाना क्षेत्र में देर रात तक चल रहे स्ट्राइकर पब में विवाद युवती से छेड़छाड़ पुलिस ने मामला दर्ज किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लसुड़िया थाना क्षेत्र में देर रात तक चल रहे स्ट्राइकर पब में विवाद और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है । मामले में पुलिस ने पब के मैनेजर सहित अन्य लोगो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है । वही आचार संहिता के बाद भी देर रात तक पब चलने पर धारा 188 कार्यवाही की है ।

मामला लसुड़िया थाना क्षेत्र के स्ट्राइकर पब का है । यह एक युवती अपने दोस्तो के साथ पहुंची थी । जहा उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है की युवती ने जो टेबल बुक की थी इसको लेकर मेनेजर से विवाद हुआ था । जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची । पुलिस के अनुसार पब भी तय समय के बाद तक चल रहा था

मामले में पुलिस ने आचार संहिता के बाद भी देर रात तक पब चलने पर धारा 188 कार्यवाही की गई है ।

Exit mobile version