लव मैरिज के बाद पति मांगने लगा दहेज:दस माह पहले पत्नी को छोड़कर गांव तो लौटा नहीं, पुलिस के पास पहुंची पत्नी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के राऊ में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ प्रताड़ना और मारपीट-धमकाने के मामले में केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि 4 साल पहले दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की। फिर परिवार की मर्जी से दूसरी बार शादी रचाई। राऊ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ज्योति अस्थाना निवासी नेहरु नगर की शिकायत पर उसके पति रितिक अस्थाना निवासी आगरा के खिलाफ 498-ए, 294,323 की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। ज्योति ने बताया कि फरवरी 2020 में दोनों की जान पहचान हुई।

22 जून 2020 को दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। परिवार को बात पता चली तब रितिक के आगरा स्थित घर पर जाकर पारिवारिक रीति रिवाज से 10 दिसंबर 2020 में शादी रचा ली। शादी के बाद दोनों कुछ माह आगरा में रहे।
इसके बाद इंदौर आकर नेहरू नगर में रहने लगे। यहां पर एक माह तक पति का व्यवहार ठीक था। इसके बाद छोटी-मोटी बातों को लेकर कहासुनी होने लगी। कई बार वह गुस्से में आकर हाथ भी उठाने लगा। कहता था तुम्हारे मायके वालों ने दहेज नहीं दिया।

इसके बाद वह बाइक मांगने को लेकर प्रताड़ित करने लगा। यह बात माता-पिता भाई-बहन को बताई। सभी की समझाइश के बाद भी पति के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। 10 नवंबर को पति जरूर काम का कहकर गांव चले गए।
करीब 10 माह बीत गए, लेकिन वे लौटे नहीं। जानकारी निकाली तो पता चला कि पति रितिक का आगरा में किसी अन्य महिला से संबंध है। इसके बाद परिवार को लेकर राऊ थाने में शिकायत की है।

Exit mobile version