लंबे समय से फरार एवं ₹ 5000 रूपये का उदघोषित इनामी शातिर आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराया।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓थाना मल्हारगंज के धोखाधडी के प्रकरण में लंबे समय से फरार था आरोपी ।

✓इंदौर में अलग अलग स्थानो पर छिपकर काट रहा था फरारी।

       इंदौर - शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में फरार उद्घोषित इनामी आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में थाना मल्हारगंज के धोखाधडी के अपराध में पिछले 3 वर्षों से फरार आरोपी के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए थाना अपराध शाखा इंदौर की टीमों को निर्देशित किया गया था।

इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली की थाना मल्हारगंज इंदौर के अपराध धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी भादवि में फरार आरोपी की जानकारी प्राप्त हुई। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व थाना मल्हारगंज की संयुक्त टीमों ने कार्यवाही कर मुताबिक योजना के घेराबंदी कर फरार आरोपी (1).करण पिता मनोहर सांखला उम्र 28 साल निवासी जनता कालोनी इंदौर स्थाई ग्राम मुरखेडा देपालपुर इंदौर को पकडा ।

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी के एवं उसके पिता ने स्वयं की जीवित मां का फर्जी दस्तावेज से मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर मकान अपने नाम कर बैंक लोन लिया और धोखाधड़ी की जिसमे आरोपी के पिता, बहन एवं अन्य परिचित के द्वारा विरूद्ध के आरोपी के चाचा ने थाना मल्हारगंज थाने पर धोखाधडी का केस किया था, जिसमें अन्य आरोपीगण माननीय से जमानत पर थे किंतु गिरफ्तार आरोपी करण की जमानत नही होने के कारण से वर्ष 2021 से ही मैं अपने घर एवं अलग अलग स्थानो पर छुपकर फरारी काट रहा था ।

- Advertisement -

आरोपी थाना मल्हारगंज में अपराध कायम होने के दिनांक से ही फरार चल रहा था, जो काफी समय तक पुलिस की पकड़ में न आने से पुलिस उपायुक्त इंदौर जोन 01 के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5000 रू. के इनाम की उद्घोषणा की गई थी। आरोपी को पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना मल्हारगंज के द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version