लंदनवेली टाउनशिप में डकैती डालने वाले आरोपी को पुलिस ने अलीराजपुर से गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपी फरार डकैत सोमला का साथी है पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है
बाणगंगा थानाक्षेत्र की लंदन वेली टाउनशिप में एक महीने पहले पेट्रोल पंप के मैनेजर के घर डकैती हुई थी घटना में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले थे फुटेज के आधार पर पुलिस सोमला नामक डकैत को गिरफ्तार कर रिमांड लिया था रिमांड के दौरान उसने डकैती में राजेश उर्फ थावरिया का नाम लिया था लेकिन रिमांड खत्म होने के बाद सोमला को जमानत मिल गई थी क्राइम ब्रांच की एस आई टी टीम ने राजेश को अलीराजपुर के बोरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा है डकैती का सरगना सौमला फरार है पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है
