रोड किनारे खड़े कंटेनर से टकराए बाइक सवार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर | एरोड्रम क्षेत्र में रात के समय तेजी से जा रहे बाइक सवार दो युवक रोड किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कंटेनर चालक पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक हादसा मंगलवार रात 11.30 बजे छोटा बांगड़दा शकुंतला मार्केट के सामने हुआ। घायलों के नाम संजय सावंत और गौर कोटाल हैं। पुलिस ने फरियादी संजय की रिपोर्ट पर कंटेनर नंबर एचआर 55 एक्स 0791 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवक उससे जा टकराए। दोनों ने बताया कि हादसे में उनके सिर और चेहरे पर चोट आई है।

Exit mobile version