रैपिडो राइडर से अश्लील बात करने पर पीटा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खजराना पुलिस ने दूध व्यवसायी के साथ हुई फर्जी लूट का खुलासा किया है। घटना रैपीडो राइडर (महिला) के साथ हुई अश्लील बात करने पर हुई थी। पुलिस ने घटना में शामिल पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। 28 अप्रैल को कनाड़िया क्षेत्र में रहने वाले नितिन पटेल ने लूट की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। कार और दोपहिया के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुक्रवार रात पुलिस ने मन बंसारी, मंत्र जायसवाल, अथर्व शर्मा, प्रथम तोमर और समीर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, मन और उसकी मां रैपिडो चलाते हैं। पटेल ने रात में रैपिडो बुक की और मां की आईडी देख अश्लील बातें करने लगा। मन ने रात में ही दोस्तों को एकत्र किया और बंगाली चौराहा के समीप पटेल की पिटाई कर दी। पटेल ने कार के कांच फोड़ लिए और चेन लूट की रिपोर्ट लिखवा दी।

Exit mobile version