रुपये लूटने वाले पुलिसकर्मियों का एक और साथी गिरफ्तार, लूट के रुपयों से खरीद ली थी कार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना पुलिस बस ड्राइवर से रुपये लूट मामले में नया खुलासा दोनों पुलिसकर्मियों के साथ दो अन्य जफर और उसका साथी भी था पुलिसकर्मियों के फरार साथी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने लूट के रुपयों से मिले हिस्से से एक कार खरीद ली थी। पुलिस ने कार भी जब्त की है।
पिछले दिनों एक व्यापारी ने पंजाब ट्रैवल्स के बस ड्राइवर को एक बाक्स में 14 लाख रुपये रखकर अहमदाबाद पहुंचाने के लिए दिए थे। लेकिन रास्ते में ही चंदन नगर थाने के दो जवानों दीपक और योगेश ने अपने तीन बाहरी साथियों के साथ मिलकर ड्राइवर से रुपयों से भरा बाक्स छीन लिया था। पुलिस ने बस ड्राइवर की निशानदेही पर दोनों पुलिस जवानों को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इनके साथी फरार हो गए थे। मंगलवार को पुलिस ने एक साथी जफर पठान को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल ने बताया कि आरोपित पुलिस जवानों को बाक्स में रुपये होने की जानकारी देने वाला समीर फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने लूटी गई राशि जब्त कर ली है।

Exit mobile version