इंदौर के रावजी बाजार इलाके में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के लगभग लूट की वारदात हो गई। बाइक सवार बदमाशो ने आंखो में मिर्च डालकर रूपये लूटे। पुलिस आसपास के फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। क्राइम ब्रांच के एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक घटना गाड़ी अड्डा इलाके की है। यहां एक व्यापारी के यहां काम करने वाले धवल नाम के युवक के साथ बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अजांम दिया। आरोपियों ने धवल की आंखो में मिर्च डाली ओर उसका बैग लेकर भाग गए। अफसर के मुताबिक बैग में करीब 4 लाख रूपये रखे हुए थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक धवल अभी अस्पताल में भर्ती है। वह बैग में रूपये लेकर पलासिया इलाके में किसी को देने जा रहा था। पुलिस आसपास के सीसीटीपी फुटेज तलाश रही है।
