रिपोर्ट के चंद घंटो में ही पुलिस थाना जूनी इन्दौर पुलिस ने पकड़ लिया शातिर चोर

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

• रिपोर्ट के चंद घंटो में ही पुलिस थाना जूनी इन्दौर पुलिस ने पकड़ लिया शातिर चोर।

• जेल से रिहा होते ही शातिर चोर ने दिया, दो बडी वारदातो को अंजाम।

• शातिर चोर से बरामद किया, चोरी की 01 एक्टिवा गाडी व नगदी 01 लाख 14 हजार रूपये।

इन्दौर शहर में अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण नगरिय इन्दौर श्री सन्तोष कुमार सिंह द्वारा प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति पुलिस आयुक्त इंदौर श्री अमित सिंह व पुलिस उपायुक्त जोन-4 इन्दौर श्री ऋषिकेश मीणा द्वारा बदमाशों व संदिग्धों की धरपकड के संबंध में प्रभावी कार्यवाही हेतु अति. पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री आनंद यादव एवं सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग जूनी इन्दौर श्री देवेन्द्र सिंह धुर्वे को दिशा निर्देश दिए थे। जिसके तारतम्य में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा एक शातिर चोर को रिपोर्ट के चंद्र घंटे में पकड़ने में सफलता मिली है।

- Advertisement -

दिनांक 27/11/24 को फरियादी गुरूनाम सिंह द्वारा थाना जूनी इन्दौर पर दोपहर मे आकर रिपोर्ट किया कि मैं प्रोपर्टी डीलर का व्यवसाय करता हूँ दिनांक 25/11/24 को मेरी एक्टिवा गाडी त्रिवेणी कालोनी से कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है जिसमे मेरे आवश्यक दस्तावेज व कुछ नगद रूपये भी रखे थे। उसी दिनांक को शाम को करीब 09 बजे फरियादी कुणाल अजनेरिया निवासी बी. के सिँधी कालोनी ने थाना आकर रिपोर्ट की कि कोई अज्ञात चोर मेरे घर के दरवाजे का ताला तोडकर, घर के अंदर रखे 02 मोबाइल व नगदी पौने दो लाख रुपये रुपये चोरी कर ले गया है। दोनो फरियादियो की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 303(2) B.N.S. एवं अपराध धारा 305 (a) B.N.S. के पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिये गये ।

वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में तत्काल अलग-अलग 02 पुलिस टीम गठित की गई जिन्हे क्षेत्र में चोरी व नकबजनी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु एवं अज्ञात आरोपी एवं माल की पतारसी हेतु रवाना किया गया, घटना स्थल से प्रात तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दोनो घटनाओ का आरोपी एक ही होना प्रतीत हुआ, अतः आरोपी की पहचान कर उसको धर दबोचा गया। आरोपी का नाम पता पुछा जिसने अपना नाम अभिषेक उर्फ चीना सिरसिया उम्र 25 साल निवासी बी. के हरिजन कालोनी का होना बताया जिसका आपराधिक रिकार्ड चेक करते आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, लूट सहित अन्य धाराओ में कुल 12 अपराध दर्ज होना पाए गए हैं।

आरोपी से दोनो घटनाओ के संबंध में पुछताछ की गई तो उसके द्वारा ही दोनो चोरी करना कबूल किया आरोपी के कब्जे से पहली चोरी का मश्रुका 01 एक्टिवा गाडी व उसकी डिग्गी मे रखे 60 हजार रुपये नगदी व दूसरी घटना मे घर के अन्दर घुसकर चोरी किये नगदी 54 हजार रूपये व चोरी किये 02 मोबाइल जप्त किये है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जूनीइन्दौर निरी. अनिल कुमार गुप्ता, सउनि अमरसिंह भिड़े, प्रआर. मुकेश गायकवाड़, मुकेश लोनारे, आर. श्याम मालवीय, आर. योगेश जाट, आर. जाम सिंह, आर. रतन यादव, आर. कुलदीप , आर. अंकेश सोलंकी, की सराहनीय भूमिका रही ।

TAGGED:
Exit mobile version