रिजल्ट देखने जा रहे छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर मौके पर हुई छात्र की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

तेजरफ़्तार कार के चालक ने बारवी का रिजल्ट देखने जा रहे छात्र को टक्कर मार दी सिर पर चोट लगने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकी छात्र के दोस्त को मामूली चोट लगी है गांधीनगर पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज के आधार पर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है

गाँधी नगर क्षेत्र मे रहने वाला 18 वर्षीय सुजल पटेल बारवी का छात्र था वह दो बहनो मे एकलौटा भाई था बुधवार दोपहर अपने दोस्त के साथ बारवी का रिजल्ट देखने के लिए बाईक से निकला था वह गोमट गिरी गौशाला के सामने पहुंचा था तभी तेजराफ्तार औरा कार के चालक ने सामने से आकर बाईक को टक्कर मार दी जिससे सुजल अपने दोस्त के साथ बाईक सहित नीचे गिर गया था सिर पर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई कुछ ही देर मे उसके पिता दिनेश भी मौके पर पहुँच गए वाह सुजल ओर उसके दोस्त को अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ प्रारंभिक जांच मे डॉक्टरों ने सुजल को मृत्यु घोषित कर दिया कुछ समय बाद ही सुजल के दोस्तों ने परिजन को बताया की सुजल बारवी की ओरीक्षा मे 80 प्रतिशत से ज्यादा अंकों से पास हुआ है

Exit mobile version