सांवेर | तलवार से राह चलते लोगो को डरा धमकाने वालांे को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कायस्थखेड़ी काकड़ पर जसवंत पिता पुरालाल परमार निवासी कायस्थखेड़ी काकड़ पर तलवार लेकर राह चलते लोगो को डरा धमका रहा था। इस पर पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी पुलिस को देख कर भागने लगा। पुलिस ने फोर्स की मदद से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी कमल सिंह गेहलोद, डी.एल खन्ना, रविन्द्र, पकेंश सिंह का योगदान रहा।
