रावजी बाजार पुलिस ने गुरुवार को कार्यवाई करते बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा है । बदमाश इसे होली पर होने वाले ड्राई डे पर बेचने के लिए लाए थे । फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है जिससे अन्य जगहों पर भी शराब मिलने की उम्मीद है ।
मामला रावजी बाजार क्षेत्र का है । पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 96 बोतल अंग्रेजी महंगी शराब के साथ आरोपी के पकड़ा है । जिसके नाम देवेंद्र और रूपेश है जबकि तीसरा शराब दुकान पर काम करने वाला है जो इन्हें दुकान से शराब देता था । तीनो का प्लान था की शराब को होली के दिन महंगे भाव में बेचेंगे ।
जब्त शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है । पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है । पुलिस को आशंका है की आरोपी से और भी शराब मिल सकती है ।
