रावजी बाजार थानां क्षेत्र में हुई लूट निकली फर्जी ,युवक ने ही अपनी पत्नी के साथ मिलकर रचा था षड्यंत्र

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

रावजी बाजार थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई लूट का खुलासा करते हुए आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है आरोपी द्वारा अपनी पत्नी के साथ मिलकर फर्जी लूट की वारदात को अंजाम दिया था

रावजी बाजार पुलिस के मुताबिक 27 फरवरी को दोपहर फरियादी बाबू भाई ने एक शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके यहां काम करने वाले धवल नामक युवक को डेढ़ लाख रूपए देकर रवाना किया था जिसे किसी ने आंखों में मिर्ची डालकर लूट लिया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी लेकिन पुलिस को कुछ मामला संदिग्ध लग रहा था लेकिन धवल का इलाज अस्पताल में चल रहा था जिसके चलते उसके बयान नहीं हो पाए थे इसके बाद पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा था जिसमें धवल आंखों में मिर्च डालता हूंआ दिख रहा था धवल के डिस्चार्ज होने के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो धवल पुलिस को कुछ देर तो बरगलाता लेकिन जब उस से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी हिरल के साथ इस फर्जी लूट की घटना का प्लान बनाया था अंजाम द आरोपी धवल ने पुलिस को बताया कि उसे पर कर्ज ज्यादा हो गया था जिसने अपने सेठ बाबू भाई से रुपए हड़पने के लिए इस घटना को अंजाम देने के लिए प्लान बनाया था आरोपी धवल ने पुलिस को बताया कि रुपए जब उसके पास आ गए थे तो उसने अपनी पत्नी हिरल को लालबाग पैलेस पर रुपए लेने के लिए व्हाट्सएप पर वॉइस कॉल कर बुलाया था और रुपए देकर रवाना कर दिया था और गाड़ी अड्डा के पास जाकर खुद के हाथों से आंखों में मिर्च डालकर लूट होना बात कर अस्पताल में भर्ती हो गया था और अपने सेठ को लूट होना बताया था पूरा मामले में पुलिस ने आरोपी धवल की पत्नी को भी आरोपी बनाया है जिससे मोबाइल फोन और लूटी हुई रकम जब तक कर ली है

Exit mobile version