इंदौर राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक मैरिज गार्डन से लिफाफा और सोने चांदी के गहनों से भरा बैग चोरी हो गया एक बदमाश सीसीटीवी में भी कैद हुआ है जिसके आधार पर पुलिस तलाश में जुटी है
चोरी की यह घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित परिणय वाटिका की है महेंद्र चौधरी नामक व्यक्ति की बेटी का शादी समारोह आयोजित किया जा रहा था इस दौरान कोई अज्ञात चोर स्टेज के पीछे से आया और दुल्हन के पास रखा एक लिफाफा और गहनों से भरा बैग चुरा कर फरार हो गया एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक घटना उसे वक्त की है तब सभी लोग फोटो खिंचवाने में व्यस्त थे इसी दौरान एक अज्ञात चोर ने इसका फायदा उठाया और बैग चुराकर फरार हो गया जब वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाल तो उसमें एक बदमाश बैग ले जाता हुआ दिख रहा है फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाश की तलाश में पुलिस जुटी हुई है
