,,,प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री परशुराम महासभा महिला प्रकोष्ठ ,शिवाय मातृशक्ति संगठन और नारी शक्ति संगठन, राजेंद्र नगर द्वारा धूमधाम से गणगौर का बाना निकाला गया,, इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृ शक्तियां शामिल हुईं,,,
कार्यक्रम संयोजक श्रीमती पूनम संजय मिश्रा ने बताया कि 10 अप्रैल बुधवार शाम 5 बजे से परशुराम चौक से बाने की शुरुआत हुईं,, जिसमे घोड़े, बग्गी, बैंड-बाजे, डीजे गाड़ी, भोलेनाथ, और राधा कृष्ण आकर्षण का केंद्र थे,,
यात्रा में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री योगेंद्र महंत और विधानसभा क्षेत्र 3 के विधायक गोलू शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे,, गणगौर बाने का समापन राजेंद्र नगर डूप्लेक्स पर हुआ इसके बाद सभी भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की,,
