राजेंद्र नगर क्षेत्र में प्लाट की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है । मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रकरण दर्जकर जांच शुरू कर दी है ।
वी मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के चोइथराम मंडी के पास स्थित कालोनी का है । यह फरियादी अब्दुल करीम ने प्रेमचंद जोशी से एक प्लाट खरीदा था जिसका एग्रीमेंट कर फरियादी अब्दुल करीम ने प्रेमचंद जोशी को 12 लाख 50 हजार रुपए भी दे दिए थे । लेकिन प्लाट मालिक प्रेमचंद जोशी ने प्लाट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया । जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है ।
मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।
