राजमोहल्ला में डेयरी का ताला तोड़ते दिखे बदताश सीसीटीवी में कैद हुए, हाथ में सब्बल लेकर इलाके में घूमते रहे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के राजमोहल्ला में एक डेयरी पर सोमवार रात बदमाशों ने ताले तोड़ने की कोशिश की यहां सब्बल से वह शटर उचकाते भी नजर आए काफी देर तक जब वह सफल नहीं हुए तो मौके से फरार हो गए। सुबह डेयरी संचालक दुकान पर पहुंचा। शटर में छेड़छाड़ देख सीसीटीवी चेक किये। जिसमें दो बदमाश कैद हुए हैं

मामला छत्रीपुरा थाने के नजदीक गुरूकृपा डेयरी का है। यहां संचालक भावेश नीमा मंगलवार सुबह दुकान पहुंचे तो उन्हें शटर अस्त व्यस्त दिखा इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किये जिसमें दो बदमाश वहां काफी देर तक काउंटर की आड में छिपे हुए दिखे उसमें से एक बदमाश ने सब्बल से ताले तोड़ने के साथ शटर उचकाने की भी कोशिश की जब वह सफल नहीं हुए तो मौके से फरार हो गए मामले में डेयरी संचालक ने पुलिस को सूचना दी पुलिस अब पूरे ही मामले की जांच में जुटी है

Exit mobile version