राऊ पुलिस टीम द्वारा 30 लाख की फिरोती मांगने वाले आरोपी को 2 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की राऊ पुलिस टीम द्वारा 30 लाख रुपये की किरोती मांगने वाले आरोपी को मात्र 02 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार । जिस कंपनी में नौकरी करता था उस कंपनी में नौकरी छूट जाने से व्यथित होकर उसी कंपनी के मालिक से लिये गये कर्ज को चुकाने के लिये पैसों की आवश्यकता होने के कारण कंपनी के मालिक के मालिक और उसकी बच्ची को जान से मारने की धमकी टेक्स मेसेज के माध्यम से दे रहा था

दरसअल बुधवार रात इन्दौर के राउ पुलिस को फरियादी अंकित पाटीदार ने शिकायत दर्ज करवाई थी फरियादी सचिन और उनकी पत्नि व बेटी को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई तथा टेक्निकल सर्विलांस व मुखबिर सूचना के आधार पर फरियादी को धमकी देकर धनराशी की मंगनी करने वाले अज्ञात आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई परन्तु आरोपी के द्वारा अपना मोबाईल बंद कर नेटवर्क से बाहर कर लिया गया तदुपरांत पुलिस टीम के द्वारा परपरागत तरीके से लोकेशन के आसपास संदिग्धों की तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के मोबाईल को चालू करवाकर फरियादी का मोबाईल नंबर कॉल लोग में मिला जिसके आधार पर सख्ती से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया बाद उसकी तलाशी लेने पर उसके बैग में बड़े आकार का चाकू मिल बाद आरोपी महेन्द्र सिंह पिता गोकुल लोधी उम्र 23 साल निवासी ग्राम बरबटा याना कटगी जिला जबलपुर को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है तथा आरोपी से वह मोबाईल जिससे उसके द्वारा धमकी दी गई थी उसे जप्त किया गया है।

Exit mobile version