इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में छोटी सी बात को लेकर एक हत्याकांड की घटना सामने आई है फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने मृग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है तो वहीं हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को भी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है
-पूरा मामला इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र का है,राऊ क्षेत्र में रहने वाले योगेश उर्फ पन्नी और मुरली में देर रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ , उसके बाद योगेश उर्फ पन्नी और मुरली में मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई उसके बाद परिजनों ने हस्तक्षेप कर दोनों का विवाद खत्म करवाया लेकिन अल सुबह जब मुरली और योगेश उर्फ पन्नी आमने-सामने हुए तो देर रात हुई कहा सुनी को लेकर एक बार फिर विवाद हुआ उसके बाद मुरली ने अपने पास मौजूद चाकू से योगेश उर्फ पन्नी पर हमला कर दिया, वहीं इस दौरान मुरली ने योगेश उर्फ पन्नी पर चाकू के कई बार किया जिसके कारण वह गंभीर घायल हो गया और जब यह पूरा घटनाक्रम योगेश उर्फ पन्नी के परिजनों ने देखा तो तत्काल उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन इसी दौरान योगेश उर्फ पन्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई , तो वहीं जब इस पूरे हत्याकांड की घटना की जानकारी राऊ पुलिस को लगी तो पुलिस ने पूरे ही मामले में हत्या की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी मुरली को गिरफ्तार कर लिया वही बताया जा रहा है कि हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मुरली पर तीन प्रकरण दर्ज है जबकि योगेश उर्फ पन्नी पर सात प्रकरण दर्ज है और दोनों ही अपराधिक प्रवृत्ति के थे लेकिन छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों विवाद करते रहते थे वही दोनों के घर भी आस पास ही है जिसके चलते आए दिन दोनों में विवाद होते रहते थे पूर्व में भी घर के सामने पानी फेंकने की बात को लेकर विवाद हुआ था और विवाद इतना बढ़ गया की मुरली ने इस पूरे हत्याकांड की घटना को अंजाम दे दिया फिलहाल अब पुलिस इस पूरे मामले में हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मुरली के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कर रही है।
