रहवासियों ने चोरों को रंगे हाथ पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कनाड़िया रोड पर सोमवार रात रहवासियों ने दो बदमाशों को रंगेहाथ पकड़ लिया। रहवासियों ने आरोपितों की पिटाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना संविद नगर मेन रोड़ की है। पिछले सप्ताह ही यहां कुबेर ज्वेलर्स में चोरी की कोशिश हुई थी। सोमवार रात पुन: एक दुकान के ताले तोड़ने की घटना हुई। फल व्यापारी आकाश मालवीय ने आरोपितों को देख लिया और दुकान संचालक को खबर कर दी। सूचना मिलते ही भाजपा नेता राजा कोठारी, विक्की गौड़ और सागर पाल पहुंच गए। दो आरोपितों को पकड़ा और जोन-2 के एडीसीपी अमरेंद्र सिंह को खबर दी।

Exit mobile version