रणदीप सुरजेवाला की अभद्र टिप्पणी पर बुरहानपुर भाजपा विधायक अर्चना चिटनिस का बयान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बीजेपी ने रणदीप सुरजेवाला के द्वारा भाजपा सांसद और प्रत्याशी हेमा मालिनी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। इंदौर में बुरहानपुर से भाजपा विधायक अर्चना चिटनिस ने आरोप लगाते हुए कहा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला के घिनौने बयान से पता चलता है कि कांग्रेस जैसी प्रमुख विपक्षी पार्टी महिलाओं से कितनी नफरत करती है।

– कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी को लेकर विवादित बयान दिया है। हरियाणा के कैथल में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि हम लोगों को विधायक और सांसद आप लोग इसलिए बनाते हैं ताकि जनता की आवाज संसद में उठा सकें। ‘कोई हेमा मालिनी तो है नहीं, कोई फ़िल्म स्टार तो हैं नहीं’। हम तो हेमा मालिनी का भी सम्मान करते हैं क्योंकि धर्मेन्द्र के यहां शादी कर रखी है जो बहू हैं हमारी। ये लोग कोई फ़िल्म स्टार तो हो सकते हैं। लेकिन कोई मुझे या गुप्ता जी को इसीलिए आप सांसद-विधायक बनाते हैं ताकि हम लोग आपकी सेवा कर सकें। इस बयान के बाद भाजपा सुरजेवाला वाला पर आक्रामक हमले कर रही है इंदौर में बुरहानपुर सीट से विधायक अर्चना चिटनिस ने सुरजेवाला के बयान को अभद्र टिप्पणी और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान करार दिया है। चिटनिस ने कहा कि सुरजेवाला का यह बयान यह बताता है कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं का कितना अनादर करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव खुले मंच से महिला के चरित्र का हनन करते हैं और उनकी पार्टी ऐसे बयान पर चुप्पी बनाए हुए है सुरजेवाला कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं लेकिन पार्टी का कोई नेता इस पर बयान देने के लिए आगे नहीं आ रहा है, इस मुद्दे पर सुरजेवाला और कांग्रेस पार्टी को देश की ख्यात अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए।

Exit mobile version