रघुवंशी समाज महिला समूह द्वारा रेसीडेंसी क्लब में किटी का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज रघुवंशी समाज महीला समूह द्वारा रेसीडेंसी क्लब में किटी का आयोजन किया गया, रघुवंशी समाज के प्रबुद्ध महिलाओं द्वारा एक वृक्ष मां के नाम तथा ग्रीन इंदौर थीम की योजना के अंतर्गत ममता तथा अनीता रघुवंशी द्वारा सभी किटी मेंबर को एक पौधा गोद दिया गया व समूह की सभी महिलाओ को संकल्प दिलाया की जिस प्रकार मां ने हमें जीवन भर संभाला, वैसे ही हमें एक पौधे को अपने घर पर लगाएंगे व उसका पूरा ध्यान रखते हुए बड़ा करेंगे , इस पहल का उद्देश्य न केवल शहर को हरा-भरा बनाना है, बल्कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना भी हे समूह की माधुरी रघुवंशी ने बताया एक पौधा गोद लेने से व्यक्ति में जिम्मेदारी व प्रकृति के प्रेम की भावना विकसित होगी ,इस पहल का किटी मेंबर ने दिल से स्वागत किया, और बड़े उत्साह से पौधे गोद लिए जिससे हमारे शहर मे हरियाली में वृद्धि होगी, तथा पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान भी मिलेगा!

Exit mobile version