रघुवंशी समाज ने श्री राम रथ यात्रा निकाली व प्रभु श्री राम का भव्य जन्म उत्सव मनाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

राम नवमी के अवसर पर रघुवंशी कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर में 12 बजे महाआरती के साथ भगवान श्री राम का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया उसके पश्चात रघुवंशी समाज द्वारा भगवान श्री राम जी की भव्य श्रीराम रथ यात्रा शुरू की जो की मरीमाता चौराहा वृंदावन कॉलोनी क़िला रोड होते हुए वापस राम मंदिर पर समाप्त हुई श्री रामरथ यात्रा में रथ पर सवार श्रीराम लक्ष्मण और सीता जी की प्रतिकृति और वानर सेना बड़े आकर्षण का केंद्र रही रथ में सवार भगवान श्रीराम की प्रतिकृति का कई मंचो और कई घरों से आरती उतार कर भव्य स्वागत किया गया रथ यात्रा का दृश्य ऐसा था मानो भगवान श्रीराम स्वयं आज भ्रमण पर निकले हो । रथ यात्रा में डीजे और बैंड की धुन पर राम जी की सेना चली और भगवा रंग जैसे भजनों के साथ बड़ी संख्या में माता बहने अपने अलग ही अंदाज़ में साथ चल रही थी रथ यात्रा समाप्त होने के बाद श्रीराम जन्म उत्सव के बधाई गीत गाए गए । उसके बाद रघुवंशी समाज द्वारा रामनवमी के अवसर पर आयोजित भोजन भंडारे की शुरुआत की जिसमे बड़ी संख्या मे आमजन ने भोजन प्रसादी ग्रहण की राम रथ यात्रा और अंतिम दिन की कथा में भजनों में माता बहनें ख़ूब नाच गा रही थी सभी ने एक स्वर में कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनो मे समाज में एकता बनती हैं सभी भक्ति रस में डूबे रहते है

Exit mobile version