इंदौर| बाणगंगा थाना क्षेत्र में रंजिश में 2 बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक गंभीर घायल है। मामला सोमवार सुबह 10.30 बजे रेवती रेंज के पास का है। बाणगंगा थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया ने बताया अभिषेक चौहान, करण व अजय चौहान में किसी बात पर कहासुनी हो गई। करण ने चाकू निकालकर अजय के कंधे और पीठ पर वार कर दिया।
