यूपी में पासकों एक्ट में फरार चल रहे एक बदमाश को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है यूपी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच से संपर्क किया था टीम ने घेरा बंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर यूपी पुलिस के सुपुर्द किया है
थाना कानपुर देहात यूपी में दर्ज पॉक्सो एक्ट के केस में इंदौर में छिपकर फरारी काट रहे आरोपी मोनू पिता रामकिशन निवासी ग्राम हारामऊ कानपुर देहात यूपी को पकड़ा लंबे समय से यूपी पुलिस को आरोपी की तलाश थी लगातार यूपी पुलिस आरोपी की लोकेशन को ट्रेस कर रही थी इस दौरान यह पता चला कि वह इंदौर में है यूपी पुलिस ने इंदौर क्राइम ब्रांच से संपर्क किया टीम ने कुछ देर में ही आरोपी की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया
