- लगाया गया इंजेक्शन एचआइवी संक्रमित पाया गया है। इसके बाद युवती का उपचार भी शुरू कर दिया गया है।
- इंदौर में में 22 वर्षीय युवती को संक्रमित इंजेक्शन लगाने की घटना
- पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- लगाया गया इंजेक्शन एचआइवी संक्रमित पाया गया है।
इंदौर । शहर में 22 वर्षीय युवती को संक्रमित इंजेक्शन लगाने की घटना में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लगाया गया इंजेक्शन एचआइवी संक्रमित पाया गया है। इसके बाद युवती का उपचार भी शुरू कर दिया गया है। घटना में पुलिस ने किशोरी कोरी, संजय वर्मा, शैलेंद्र चंदेला, लोकेश कंडारे और एमआरटीबी अस्पताल में कार्य करने वाली संगीता कंडारे को पकड़ा है।
इंजेक्शन आकाश और रोहन नामक युवकों ने लगाया था, जिनकी तलाश की जा रही है। संगीता ने इसके लिए एमआरटीबी अस्पताल से मृत एचआइवी पीड़ित का खून चुराया था। जोन-4 के डीसीपी ऋषिकेश मीणा के अनुसार, अस्पताल से पुलिस ने ऐसे मरीजों का डाटा मांगा है। संगीता ने पहले कहा था कि मेडिकल वेस्ट से खून चुराया था। आरोपितों ने युवती को इंजेक्शन उस वक्त चुभोया था, जब वह बहन के साथ बर्तन बाजार से घर जा रही थी। आरोपितों ने पुलिस को भ्रमित करने से पहले भूतेश्वर मंदिर के पास किसी भिखारी का खून निकालने की बात कही थी।
