युवती को खिलाया नशीला पदार्थ के बाद बिगड़ी तबीयत युवती ने तीन युवको के खिलाफ कराया मामला दर्ज.

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर लसूडिया थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में युवती रुकी हुई थी जिसे उसके तीन साथियों ने केक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है यूपी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके तीन पुरुष मित्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि जयपुर राजस्थान के रहने वाली एक 28 वर्षीय युवती किसी काम की तलाश में इंदौर पहुंची थी और क्षेत्र के लसूडिया क्षेत्र में स्थित होटल क्लासिक में वह रुकी थी जहां उसके पहचान के तीन युवक मोहन धर्मेंद्र गौर और कार्तिक भी आये और युक्ति को केक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया कुछ देर बाद उसकी अचानक से तबीयत खराब होने लगी उसके पैरों ने काम करना बंद कर दिया और घबराहट भी होने लगी घबराहट के कारण उसे क्षेत्र के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई वहीं युवती को आशंका है कि उसके परिचित युवकों ने उसे नशीला पदार्थ केक में मिलाकर खिलाया है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है

Exit mobile version