युवती के साथ फ्लैट से पकड़ा गया कुबेर खान, हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस को सौंपा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • पंकज यादव नाम बताकर गुमराह करने की कोशिश की, युवती को बता रहा था बहन

इंदौर। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात कुबेर खान को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। आरोपित हिंदू युवती के साथ रुका हुआ था। उसने अमन यादव (फर्जी नाम) बताकर गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। घटना एमआइजी थाना क्षेत्र स्थित अनूप नगर की है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने फ्लैट पर छापा मारा तो आरोपित युवती के साथ मिला। उसने रोबोट चौराहा निवासी अमन यादव नाम बताया और कहा कि युवती उसकी बहन है। आइडी कार्ड मांगा तो पता चला कि अमन नाम बताने वाला शख्स कुबेर खान है।

युवती को बता रहा था बहन
जिस युवती के साथ पकड़ा गया वह हिमाचल नगर की है। उसने बताया कि युवती उसकी बहन है। हालांकि वह युवती का नाम नहीं बता पाया। रात में आरोपित को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। युवती ने रिपोर्ट नहीं लिखवाई तो पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी। मंगलवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ता चंदन नगर के राजनगर से अरशद को पकड़ चुके हैं। वह हिंदू नाम से हिंदू युवती के घर चला गया था।

Exit mobile version