तिलक नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।उस पर स्टम्प,डंडे,लोहे की राड़ और चाकू से हमला कर दिया।पुलिस ने एक पर नामजद एफआइर दर्ज की है।घटना स्कीम-140 में मेडिकेप्स स्कूल के पीछे की है। अविरल महेंद्र कुमार जैन निवासी तिलक नगर एक्सटेंशन ने आरोपित यश जोशी और उसके साथियों पर केस दर्ज करवाया है।
अविरल के मुताबिक सोमवार रात वह श्वान को घुमाने गया था।आरोपित यश साथी के साथ और चाकू निकाला।उसने धमकाया और साथी कपिश के बारे में पूछताछ की।आरोपित ने साथियों के स्टम्प,डंडे,लोहे की राड़ लेकर बुला लिया।आरोपितों ने एकमत होकर अविरल पर हमला कर दिया।
