इंदौर के भवरकुआ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 16 वर्षीय युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली बताया जा रहा है कि 16 साल की युवती क्षेत्र में ही रहने वाले युवक की विभिन्न तरह की हरकतों से परेशान थी और उसने पूर्व में भंवरकुआ पुलिस को पूरे मामले की शिकायत भी की थी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
-पूरा मामला इंदौर के भंवर कुआ थाना क्षेत्र का है ,भवरकुआ क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की युवती क्षेत्र में ही रहने वाले एक युवक से काफी परेशान थी युवक आए दिन उसे आते जाते छेड़छाड़ करता था जिसको लेकर उसने भवरकुआ पुलिस को पूरे मामले की शिकायत कर दी , इसके बाद इंदौर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भंवर कुआ पुलिस को शिकायत की और पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे जेल पहुंचा दिया लेकिन युवक के परिजन आए दिन युवती के परिजनों और युवती को यह धमकी देते थे कि एक दिन मेरा लड़का जेल से छूट कर बाहर आएगा तो तुम्हें देख लिया जाएगा और संभवत इन्हीं धमकियों से परेशान होकर नाबालिक युवती ने अपने ही घर में अज्ञात जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली , फिलहाल इसके बाद इस पूरे मामले की जानकारी जब भवरकुआ पुलिस को लगी तो भंवर कुआ पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर परिजनों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है तो वहीं परिजनों का कहना है कि युवक विकास आए दिन उनकी नाबालिक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देता था और उसकी इन परेशानियों से नाबालिक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देता था और उसकी इन हरकतों के कारण ही संभवत नाबालिक युवती परेशान हो गई और उसने यह कदम उठा लिया तो वही पुलिस इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से संबंधित जोड़कर बता रही है फिलहाल अब देखना होगा कि पुलिस इस पूरे मामले में किस तरह से कार्रवाई करती है।
