इंदौर के युगपुरुष धाम आश्रम में हुई बच्चों की मौत और बीमार होने की घटना के बाद से जिला प्रशासन बेहद सक्रिय हो गया है,प्रशासन के अधिकारी अब शहर के सभी आश्रम और संस्थाओं पर नजर रखे हुए है इसके अलावा निगरानी के लिए एक ऐप भी तैयार किया गया है,इस एप पर संस्था से जुड़े सभी रिकॉर्ड को अपलोड करना जरुरी होगा इसके साथ ही प्रशासन की टीम समय-समय पर यहाँ का दौरा भी करेगी,कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक़ युग पुरुष धाम आश्रम से जुडी सभी गड़बड़ियों की जांच को पूरा कर लिया गया है साथ ही यहाँ रहने वाले सभी बच्चों का वेरिफिकेशन भी किया गया है,यहाँ क्षमता से ज्यादा बच्चों को रखा गया था और कई बच्चों की मौत को भी छुपाया गया था इस मामले को लेकर भी आवश्यक कारवाई की जाएगी,साथ ही भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावर्ती ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा और वही बच्चो की संख्या को लेकर एक मेसेज वायरल हुआ जिसमे 300 बच्चो की संख्या बताई गई इस मामले में कलेक्टर ने की किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दिया जाए फिलहाल जिला प्रशासन की टीम लगातार शहर की सभी शासकीय और निजी संस्था और आश्रम पर अपनी नजर रखे हुए है ताकि समय रहते लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके
