यातायात सुधार के लिए इन्दौर में बड़ा बदलाव इंदौर में जवाहर मार्ग-बड़ा गणपति रोड वन-वे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर को यातायात की दृष्टि से नंबर वन बनाने के लिए इंदौर में एक बड़ा बदलाव किया गया है जिसमें इंदौर की प्रमुख दो सड़कों को वन वे किया गया है यह ट्रायल बेसिस पर 7 दिन तक रहेगा इसके बाद इस वन वे का रिव्यू भी किया जाएगा जिसको लेकर जन प्रतिनिधि और अधिकारी आज मैदान में उतरे
और लोगों को समझाइए भी दी गई

इंदौर शहर जो की स्वच्छता में नंबर वन है वही अब
यातायात की दृष्टि से नंबर वन बनाने की कोशिश की जा रही है वहीं अब यातायात को सुधारने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए इंदौर की दो प्रमुख सड़कें एमजी रोड और जवाहर मार्ग को वन-वे किया जा रहा है। यह नई व्यवस्था आज से लागू हो गई है। जिसके चलते वाहन बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री की ओर जा तो सकेंगे, लेकिन उन्हें इस मार्ग से वापस आने की अनुमति नहीं रहेगी। इसी तरह जवाहर मार्ग पर वाहन राजमोहल्ला से नंदलालपुरा की ओर तो जा सकेंगे, लेकिन इसी मार्ग से वापस आने की अनुमति नहीं रहेगी।

वही पुष्यमित्र भार्गव इंदौर कलेक्टर और ट्रैफिक डीएसपी जन प्रतिनिधि द्वारा आज राजमोहल्ला चौराहे से यातायात सुधार के संबंध में दौरा किया गया जहां लोगों को समझाइश भी दी गई लोगों को बताया गया कि यह रोड अब वन वे रहेगी और सभी से आग्रह किया गया कि इस अभियान में सभी योगदान दे तभी यह सफल हो पाएगा और ट्रैफिक में इंदौर नंबर वन बन पाएगा 7 दिन तक यह ट्रायल बेसिस पर रहेगा उसके बाद रिव्यू किया जाएगा कि किस-किस तरह की समस्या इस वनवे के दौरान आई है उसका भी निराकरण किया जाएगा ।

Exit mobile version