मोबाईल टॉवरो से मशीन चोरी करने वाला शातिर आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर व थाना भंवरकुआ की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार ।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

✓भंवरकुआ क्षेत्र के अंबिकपुरी कॉलोनी नर्मदा बॉयज हॉस्टल पर स्थित टावर में लगी मशीन चोरी की वारदात को दिया था अंजाम।

इंदौर – क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा लगातार चोरी के अपराधो में लगातार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है इसी अनुक्रम में क्राईम ब्राँच पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की भंवरकुआ क्षेत्र के अंबिकपुरी कॉलोनी नर्मदा बॉयज हॉस्टल पर स्थित Airtel कंपनी के टावर में लगी मशीन चोरी के आरोपी सूचना मिलते संबंधित थाने के संयुक्त कार्यवाही कर आरोपी (1).योगेश माली पिता यशवंत माली उम्र 32 साल नि,संकरेश्वर सिटी अरविंदो अस्पताल के पास इंदौर को घेराबंदी कर पकड़ा।

आरोपी से पूछताछ में भंवरकुआ क्षेत्र के अंबिकपुरी कॉलोनी नर्मदा बॉयज हॉस्टल पर स्थित Airtel कंपनी के टावर में लगी मशीन चोरी करना कबूला किया जिसके संबंध में फरियादी के द्वारा थाना भवरकुआ में अपराध धारा 379 भादवी का अपराध पंजीबद्ध कराया था।

 आरोपी की गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना भंवरकुआ के द्वारा की जा रही है ।
Exit mobile version