मोबाईल टॉवरो से मशीन चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मोबाइल टावरों से मशीन चोरी करने वाले शातिर आरोपी को क्राइम ब्रांच और भवरकुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है आरोपी ने भवरकुआ क्षेत्र के अंबिकापुर कॉलोनी स्थित हॉस्टल पर टावर में लगी मशीन चोरी की वारदात को अंजाम दिया था

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के मुताबिक पिछले दिनों क्षेत्र में स्थित एक बायज हॉस्टल में एयरटेल कंपनी के टावर में लगी मशीन चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी जिसे बात से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी वही मूखबीर की सूचना के आधार पर योगेश माली निवासी संकेश्वर सिटी अरविंद हॉस्पिटल के पास से पकड़ा पूछताछ करने पर आरोपी ने टावर में लगी मशीन चोरी करना स्वीकार किया है वहीं आरोपी से मशीन भी बरामद कर ली गई है फिलहाल पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है जिससे और भी मोबाइल टावरों से हुई मशीन चोरी मामले में खुलासा हो सकता है

Exit mobile version