मोबाइल कंपनी के कर्मचारी और उसके भाई पर बदमाशों ने किया प्राण घातक चाकू से हमला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://youtu.be/-yAGRCvoYAw

इंदौर सदर बाजार थाना क्षेत्र में मोबाइल कंपनी के कर्मचारी और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है बताया जा रहा है कि चार लोगों ने मिलकर हमला किया था। चाकू मारने वाला मुख्य आरोपी अपने बेटे को जेल भेजने और पुलिस से मुखबिरी को लेकर नाराज था। इसलिए मौका पाकर रविवार रात तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार रात करीब 12.15 बजे की है। फैजल 18 पुत्र फिरोज पठान निवासी भिश्ती मोहल्ला और उसके भाई फैजान 21 पर चार बदमाशों ने चाकू और अन्य हथियारों से हमला किया है। दोनों को चाकुओं से हमला कर दिया। दोनों के पेट, गले, पैर और सिर में चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों भाइयों की शिकायत पर इरफान, शब्बू उर्फ डॉन, इशरान और भय्यू पर हत्या के प्रयास के साथ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक फैजान ने बताया कि वह रात में करीब 12 बजे परिवार के साथ खाना खा रहे थे। तभी सामने रहने वाला इरफान आया और गेट पर डंडा ठोकने लगा। कुछ देर बाद कहने लगा कि तुम पुलिस को हमारी मुखबिरी करते हो। तुमने मेरे बेटे को जेल भिजवा दिया। तभी शब्बू, इशरान और भय्यू हथियार लेकर निकले। शब्बू ने फैजान को गले, कमर और कान पर चाकू मारा

Exit mobile version