मोजाला करंट कांड लापरवाहियों की खुली कई परतें प्रदेश महामंत्री पीएल खरते ने खोला मोर्चा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर। 4 जुलाई, 2024 को प्राथमिक विद्यालय ग्राम मौजाला तहसील निवाली जिला बड़वानी में एक घटना घटित हुई जिसमें कक्षा पांचवी के एक विद्यार्थी अनिल पिता बाल की मौके पर ही मौत हो गई एवं दूसरा विद्यार्थी श्रीराम पिता परसराम गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसका इलाज चल रहा है । इस मौजाला करंट कांड”* में कई सरकारी विभागों की लापरवाहियां सामने आ रही है ।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रदेश महामंत्री पोरलाल खर्ते ने बताया कि पहली लापरवाही स्कूल भवन निर्माण के समय भवन में लाइट फिटिंग नहीं किया जाना यदि भवन में लाइट फिटिंग कर स्थाई बिजली कनेक्शन दिया जाता तो शायद यह घटना घटित नहीं होती दूसरी लापरवाही निर्वाचन आयोग एवं पंचायती विभाग की है । 2 वर्ष पूर्व पंचायत चुनाव संपन्न करवाने हेतु इस प्राथमिक विद्यालय भवन को मतदान केंद्र बनाया गया । लाइट व पंखे की व्यवस्था हेतु इस भवन में अस्थाई विद्युत कनेक्शन दिया गया । चुनाव संपन्न होने के पश्चात भी विद्युत कनेक्शन विच्छेद नहीं किया गया,जो कि घटना का कारण बना ।
तीसरी लापरवाही शिक्षा विभाग की है । स्कूल में पदस्थ शिक्षक 10:30 बजे की बजाय 1:00 बजे उपस्थित हुआ और बारिश होने के बावजूद भी स्वयं या अन्य स्टाफ से स्कूल ना खुलवाते हुए उक्त दोनों विद्यार्थियों को स्कूल का ताला खोलने हेतु आदेशित किया गया । इस प्रकार की लापरवाही सिर्फ मौजाला गांव में ही हुई ऐसा नहीं है,बल्कि समस्त ग्रामीण इलाकों में शिक्षकों का समय पर नहीं पहुंचने सिलसिला निरंतर जारी है। इसकी कोई मॉनिटरिंग नहीं हो रही है और विद्यार्थियों का भविष्य खराब किया जा रहा है तथा प्राइवेटाइजेशन को बढ़ावा देने में वर्तमान सरकारें मदद कर रही है ।

Exit mobile version