मेट्रो प्रोजेक्ट पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बयान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को रेडिसन चौराहे से आगे बढ़ाने में आ रही अड़चनों और मार्ग के लिए सामने आए विरोधाभास के बीच पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने इंदौर की वरिष्ठ भाजपा नेत्री और पूर्व लोकसभा स्पीकर से निवेदन किया है कि सभी नेताओं को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पास लेकर जाएं वे जो हल निकालेंगे यही सर्वमान्य होना चाहिए।

कांग्रेस सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे सज्जन सिंह वर्मा ने इंदौर मेट्रो को लेकर चल रही उठापटक को लेकर कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बनाया गया प्रस्ताव फेल कर दिया गया और बार बार मेट्रो को अंडर ग्राउंड करने ब्रिज पर चलाने को लेकर बातें सामने आ रही हैं, मेरे मंत्री रहते साढ़े छह किलोमीटर के एलिवेटेड ब्रिज के प्लान में भी बदलाव कर दिया गया। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि यहां के मंत्रियों में समझ नहीं है में ताई(सुमित्रा महाजन) से निवेदन करना चाहता हूं कि आपके सभी नेताओं और मंत्री को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पास ले जाएं, वे दस मिनट में मेट्रो और एलिवेटेड ब्रिज का हल निकाल देंगे।

Exit mobile version