मुस्लिम युवक ने महिला को फ्लाइट से दिल्ली ले जाकर किया दुष्कर्म, पत्नी-बच्चे होने के बाद भी दिया शादी का झांसा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने मोहम्मद अकील को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया। अकील ने शादी का झांसा देकर युवती को दिल्ली ले जाकर शोषण किया। वह पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है।

शादी का झांसा देकर महिला को फंसाया
फ्लाइट से दिल्ली ले जाकर किया दुष्कर्म
इंदौर में आरोपित की हुई पिटाई,गिरफ्तार

इंदौर: बाणगंगा पुलिस ने नोएडा(उप्र) के मोहम्मद अकील को दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा है। आरोपित ने एक युवती से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर दिल्ली ले गया। लड़की को कुवांरा बताया था। अकील शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

पीड़िता का हो चुका था तलाक

- Advertisement -

डीसीपी हंसराज सिंह के मुताबिक पीड़िता का वर्ष 2016 में पति से तलाक हो चुका है। नौकरी कर गुजारा कर रही है। दो साल पूर्व मोहम्मद अकील इंस्टाग्राम के माध्यम से पीड़िता के संपर्क में आया था, दोनों चैटिंग करते थे।मोबाइल नंबर साझा कर लिए और बातचीत होने लगी। पीड़िता धार्मिक यात्रा पर उत्तराखंड गई तो अकील मिलने पहुंच गया।

फ्लाइट से ले गया दिल्ली
उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता को फंसा लिया था। 10 अगस्त को अकील फ्लाइट से इंदौर आ गया। पीड़िता को शादी का बोलकर फ्लाइट से दिल्ली ले गया। उसका शौषण करने लगा। युवती ने शादी का बोला तो बहाने बनाने लगा। बातचीत में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्नी और दो बच्चे भी हैं।

भेजा जेल
इसके बाद पीड़िता ने ममेरे भाई को काल कर घटना बताई और मदद मांगी। रिश्तेदार और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों की सलाह पर अकील को इंदौर लेकर आ गई। जैसे ही शनिवार को अकील इंदौर आया कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर पिटाई कर दी। टीआई लोकेश सिंह भदौरिया के मुताबिक आरोपित को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। रविवार को कोर्ट पेश कर उसको जेल भिजवा दिया।

Exit mobile version