शिकायतकर्ता जय जोशी की पलासिया चौराहा पर दुकान है। भाई मयूर भी दुकान पर बैठता है। आरोप है कि करीब 15 दिन पूर्व एसआई शैलेंद्र अग्रवाल सिगरेट लेने आया था।सिगरेट के रुपये लेने पर गुस्सा हो गया।
इंदौर। तुकोगंज थाना के एसआई ने दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर दी। एसआई मुफ्त में सिगरेट चाहता था। डीसीपी ने एसआई को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है।विभागीय जांच के आदेश दिए है। शिकायतकर्ता जय जोशी की पलासिया चौराहा पर दुकान है। भाई मयूर भी दुकान पर बैठता है। आरोप है कि करीब 15 दिन पूर्व एसआई शैलेंद्र अग्रवाल सिगरेट लेने आया था।सिगरेट के रुपये लेने पर गुस्सा हो गया। बुधवार देर रात एसआई शासकीय गाड़ी से आया और जय व कर्मचारियों को थाने ले गया। थाने में वस्त्र उतरवाए और जमकर पिटाई की। कर्मचारियों को रात में छोड़ दिया जबकि जय को सुबह छोड़ा गया। घायल जय को एमवाय अस्पताल ले गए लेकिन उपचार से मना कर दिया। स्वजन ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया और अफसरों को शिकायत की। शाम को जोन-3 के डीसीपी पंकज पांडे ने एसआई को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया।
