मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा हेल्दी मध्यप्रदेश को लेकर इंदौर में नवाचार की जल्द शुरुआत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

-इंदौर में ‘हेल्दी मध्यप्रदेश’ पहल को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कलेक्टर कार्यालय में किया गया।इस पहल के तहत इंदौर शहर में 51 हजार युवाओं का हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ‘हेल्दी मध्यप्रदेश’ को लेकर इंदौर में नवाचार की जल्द शुरुआत कि जा रही है शनिवार को इंदौर कलेक्टर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सांसद शंकर लालवानी सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डॉ. विनीता कोठारी ने बैठक में जानकारी दी कि वर्तमान में 18 से 30 वर्ष के युवाओं में कई गंभीर बीमारियां जन्म ले रही हैं, जिनका विश्लेषण किया जाएगा। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि हम पहले ही स्वच्छता में नंबर वन हैं और ग्रीनरी में भी हमने एक बड़ा कदम उठाया है। अब हम चाहते हैं कि स्वास्थ्य के मामले में भी हम अग्रणी रहें। इसी को ध्यान में रखते हुए जल्द ही इंदौर में युवाओं का स्वास्थ्य चेकअप किया जाएगा।

यह पहल इंदौर को और स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Exit mobile version