लोकसभा चुनाव के परिणाम पिछले दिनों सामने आए और उसमें अयोध्या में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा इसके कारण इंदौर की रहने वाली एक मालवी भाभी के नाम से सोशल मीडिया पर सक्रिय एक महिला ने वीडियो बनाकर वायरल किया और साथ ही देशवासियों से आवाहन किया कि वह अयोध्या में जाए लेकिन वहां पर किसी तरह का कोई खर्चा नहीं करें इसको लेकर आज युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंदौर पुलिस कमिश्नर को एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है।
लोकसभा चुनाव में पिछले दिनों कई जगहों पर भाजपा के साथ ही एनडीए के कई प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा, इसी कड़ी में अयोध्या में हुई भाजपा की हार की जमकर किरकिरी हो रही है तथा उसे आहत होकर इंदौर में रहने वाली एक सोशल मीडिया पर सक्रिय मालवी भाभी के नाम से मशहूर महिला प्रतीक्षा नायर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जिसमें उन्होंने देशवासियों से आवाहन किया कि वह यदि अयोध्या में जाए लेकिन वहां पर किसी तरह का कोई खर्चा नहीं करें और इससे वहां के लोगों को काफी नुकसान होने के साथ ही सबक मिलेगा अतः जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इस पूरे मामले को लेकर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मैदान संभालते हुए पूरे मामले की इंदौर क्राइम ब्रांच को शिकायत कर दी, साथ ही युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का यह कहना था कि जिस तरह से मालवी भाभी ने वीडियो वायरल किया है इससे लोगों में आपसी मतभेद होंगे और इस तरह का वीडियो दो समाजो में विवाद की स्थिति निर्मित कर सकता है तथा ऐसे लोगों पर कार्रवाई होना चाहिए , साथ ही जिन वीडियो को विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर वायरल किया है उन प्लेटफॉर्मों पर से तत्काल प्रभाव से यह वीडियो हटाया जाए फिलहाल एडिशनल डीसीपी ने इस पूरे ही मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिया है तो वही पुलिस का कहना है कि पूरे ही मामले में जांच पड़ताल की जा रही है और जांच के बाद इस पूरे मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
