मालवा मिल से जंजीरवाला चौराहा के बीच निगम की रिमूवल कार्यवाही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण रिमूवल कार्रवाई लगातार हो रही है जहां इसी कड़ी में शहर के मिल क्षेत्र में भी निगम की टीम ने एक कार्रवाई को अंजाम दिया।

.दरअसल निगम के रिमूवल अधिकारी के अनुसार मालवा मिल से जंजीरवाला चौराहा के बीच लोगों ने अवैध रूप से बड़ी संख्या में अतिक्रमण कर रखे थे जिन पर आज कार्रवाई करते हुए कई अतिक्रमण हटाए गए। कई दुकानदारों की सामग्री जप्त की गई तो कई लोगों को हिदायत भी दी गई। निगम की इस रिमूवल कार्रवाई के दौरान कई महिलाएं निगम अधिकारी से विवाद करती नजर आई हालांकि पुलिस बल के साए में निगम के रिमूवल दल ने इस कार्रवाई को पूरा किया।

Exit mobile version