महिला से विवाद कर रहे बदमाश ने राहगीर को मारा चाकु घायल ने पुलिस को की शिकायत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज इलाके में एक बदमाश ने एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया। जिसमे बदमाश एक महिला से विवाद कर रहा था। राहगीर इस विवाद को देखने के लिए रुक गया था।

मल्हारगंज पुलिस के अनुसार घायल युवक का नाम ललित पिता छगनलाल निवासी पीलिया खाल है। उसकी शिकायत पर आरोपी आदर्श उर्फ चन्ना पिता बिल्लू यादव और हरिओम पिता भीम सिंह निवासी पीलिया खाल के खिलाफ हमले की धाराओं सहित एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह बीती रात पीलियाखाल रोड से गुजर रहा था, इस दौरान आरोपी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से विवाद कर रहे थे। वह विवाद देखने के लिए रुक गया तो आरोपी उस पर नाराज हो गए। उसे अपशब्द कहे और मारपीट करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपी आदर्श ने उसे चाकू मारा, इतना ही नहीं बदमाश धमकाकर गए कि अगर उसने शिकायत की तो उसकी जान ले लेंगे।

Exit mobile version