महिला पर शराब की बोतल फेंकी, कारण पूछने पर 2 जवानों को पीटा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

परदेशीपुरा क्षेत्र में महिला पर नशेड़ी ने शराब की खाली बोतल फेंक दी। जब पुलिसकर्मियों ने उसे रोका तो उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने आरक्षक नीलम सिंह की शिकायत पर हेमंत उर्फ राहुल पिता पुरुषोत्तम गुर्जर निवासी अयोध्या नगरी के खिलाफ शासकीय काम में बाधा और मारपीट का केस दर्ज किया। नीलम सिंह ने शिकायत में बताया कि उनकी आरक्षक ऋषभ के साथ रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक बीट में ड्यूटी थी। दोनों रात में करीब 1.45 बजे गश्त करते हुए तुलसी कॉम्प्लेक्स पहुंचे। यहां नशे में एक व्यक्ति ने शराब की खाली बोतल एक महिला पर फेंकी।
उससे बोतल फेंकने का कारण पूछा तो वह अपशब्द कहने लगा। उसने पहले मेरे सीने पर मुक्का मार दिया और कॉलर पकड़कर झूमा-झटकी की। इसके बाद ऋषभ ने पकड़ा तो उसके साथ हुज्जत की। इसके बाद वायरलेस पर पॉइंट देकर एफआरवी को मौके पर बुलाया आैर उसे थाने लेकर गए।

TAGGED:
Exit mobile version