महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ किया दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उससे 50 लाख रुपये दहेज की मांग की और प्रताड़ित किया।

फरियादिया सलोनी टोंग्या, जो मुराई मोहल्ला की निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि उनके पति अमित जैन, सास अनिता, ससुर सुनील (जो जयपुर के निवासी हैं) और ननद अदिति मोठिया (जो आगरा की निवासी हैं) ने उनसे 50 लाख रुपये दहेज की मांग की और गाली-गलौज की। सलोनी ने आरोप लगाया कि उनके ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट भी की। फरियादिया ने यह भी बताया कि पिछले तीन सालों से ससुराल पक्ष की प्रताड़ना जारी थी, जिससे परेशान होकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

Exit mobile version